बिलासपुर संभाग

देखें VIDEO रायपुर फोन कर PM मोदी ने लिया,माता जी से आशीर्वाद..

रायपुर लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी देश के विशिष्ट लोगों से बात कर रहे हैं,आज पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में रजनीताई उपासने को फ़ोन किया,रजनी ताई रायपुर की पहली महिला विधायक है। दोपहर पीएम ऑफिस से सच्चिदानंद उपासने के पास फ़ोन आया, सामने से आवाज आई कि रजनी ताई से प्रधानमंत्री मोदी बात करेगें,इसके बाद पीएम मोदी ने रजनी ताई से हालचाल पूछते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।
                             देखें विडियो 

पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी लिए। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्तिथी और पार्टी के क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी भी ली, प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के लिए कामनाएं करते हुए कहां कि आपका परिवार पार्टी के लिये हमेशा समर्पित रहा है आपके जैसे पार्टी के प्रति समर्पित त्याग और तपस्या करने वाले के बदौलत पार्टी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। मैं आपके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बना हूं। प्रधानमंत्री ने उपासने परिवार की बहू प्राची सच्चिदानंद उपासने से भी चर्चा की और परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना।

The Bilasa times 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!