अपराध

नीट की तैयारी के लिए कोटा गई शहर की स्टूडेंट का राजस्थान कोटा में हत्या

बिलासपुर शहर की स्टूडेंट का राजस्थान के कोटा में हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी के लिए कोटा राजस्थान गई थी। बीते तीन दिन से परिजनों का छात्रा से संपर्क नहीं हो रहा था। जिसके बाद परिजन छात्रा के तलाश में कोटा पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा का शव कोटा डैम के पास जंगल से बरामद किया है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के यदुनंदननगर में रहने वाले अमीन खान की इकलौती बड़ी बेटी 17 वर्षीय आलिया खान सेंट फ्रांसीस स्कूल की छात्रा थी। यहां 11वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह मेडिकल की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा गई थी। बीते 25 अप्रैल को कोटा के न्यू राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में परिजनों ने उसके रहने की व्यवस्था की थी और एलिन इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाया था। जिसके बाद आलिया 6 जून को हॉस्टल से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा कोचिंग भी गई थी, लेकिन उसके बाद हॉस्टल नहीं लौटी। उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। इस बीच हॉस्टल से भी पिता के पास फोन आया कि आलिया कोचिंग से हॉस्टल नहीं लौटी है। इससे परेशान परिजन आलिया के तलाश में कोटा पहुंचे। वहां उन्होंने जवाहर नगर थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लास्ट लोकेशन के आधार पर छात्रा की तलाश शुरू की और कोटा डैम के जंगल के पास से छात्रा का शव बरामद किया। पत्थर से सिर कुलचलकर छात्रा की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है छात्रा जब बिलासपुर में थी, तब मोबाइल में ऑनलाइन गैम खेलती थी। तभी करीब साल भर पहले उसकी दोस्ती गुजरात के रहने वाले युवक से हुई थी। इसके बाद से इंस्टाग्राम में दोनों आपस में चेट कर बातें करने लगे और उनकी दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है युवक 4 जून को गुजरात से कोटा आया था, जहां वह छात्रा से मिला। इसके बाद 6 जून को दोनों घूमने के लिए कोटा डेम की तरफ गए थे। इसके बाद छात्रा वापस नहीं लौटी और युवक का भी कुछ पता नहीं चला। लिहाजा पुलिस का शक युवक पर ही है। पुलिस युवक की तलाश में गुजरात के लिए रवाना हो गई है। वहीं छात्रा के शव को पीएम के बाद बिलासपुर लाया जाएगा।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!