छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

गौड़ खनिज की राशि जनपद के खाते में रखने से ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्रामीणों को नहीं मिल रहा मूलभूत सुविधा का लाभ।

अजीत राठौर✍️

मस्तूरी।बिलासपुर जिले के जनपद कार्यालय मस्तूरी में गौड़ खनिज की राशि जनपद के खाते में रखने से ग्राम पंचायतों के सरपंच इन दिनों अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं जिन पंचायतों मे गौड़ खनिज की राशि मिलना था अब तक नही मिल पा रहा है जिससे सरपंचो को सोचने पर मजबूर कर दिया है आखिर यह राशि कब और कैसे मिलेगा कुछ सरपंचों ने दबी जुबान में ही राशि को मांगने का प्रयास कर रहे हैं फिर भी उन्हें गौण खनिज की राशि नही मिल पा रहा है कुछ सरपंच यह भी बता रहे हैं कि सीईओ अपने मर्जी से राशि को देंगे कह कर बता रहे हैं गौड़ खनिज की राशि नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों का विकास नही हो पा रहा जिससे ग्राम पंचायतों की मूलभूत सुविधा जैसे नाली, सीसी रोड, भवन निर्माण जैसे कार्य नहीं कर पा रहे हैं आखिर एक वर्षों से गौड़ खनिज की राशि को रोककर जनपद सीईओ जनपद के खाते में किसलिए रखे हुए हैं पंचायतों में क्यो नहीं दिया जा रहा जब इस राशि के सम्बंध में सरपंचो से बात की गई तो उनका कहना है हमारे द्वारा मांग किया गया परन्तु अधिकारी ही नही देना चाहते तो हम क्या करे अपने अधिकारी को बोल कर हम थक गए ज्यादा बोलने पर डर भी लगा रहता क्योंकि हमें काम जनपद से ही लेना है हम तो सरपंच है उनकी मर्जी रहेगा तब देंगे नही देने से ग्राम पंचायत का विकास कार्य ठप हो रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मस्तूरी कुमार सिंह लहरे

ने बताया कि ग्राम पंचायतों को काम करने के पहले गौण खनिज की 50 परसेंट राशि दे दिया गया है ग्राम पंचायत जैसे-जैसे काम करते जाएगी अपने कार्य का सत्यापन मूल्यांकन करा कर लेने पर पंचायतों को कार्य के हिसाब से गौण खनिज की हंड्रेड परसेंट की राशि दी जाएगी l

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!