कन्हैया कुमार की हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद को कोटा नगरवासियो का मिला भरपुर समर्थन।

कन्हैया कुमार की हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद को कोटा नगरवासियो का मिला भरपुर समर्थन।
बिलासपुर कोटा।जयपुर में दर्जी कन्हैया कुमार की हत्या के विरोध में आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का जबरदस्त सफलता मिली है। इस बंद का आव्हान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा किया गया था। उदयपुर में जिस तरह दुर्दांत आतंकियों द्वारा बेरहमी से कन्हैया कुमार का कत्ल किया गया उसे पूरे देश की तरह कोटा साहित छत्तीसगढ़ के हिंदुओं में भी खासा आक्रोश फैला हुआ है।इसके खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा समूह के छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया था। इस आव्हान पर कोटा नगर में भी बंद को लोगों ने स्वत स्फूर्त समर्थन दिया। सभी व्यावसायिक सामाजिक संगठनों ने बंद के आयोजन को अपना पूरा समर्थन देते हुए तमाम तरह के व्यापार व्यवसाय आज बंद रखे गए।कोटा नगर में सुबह 10 बजे से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के दल एक साथ कोटा शहर में गश्त करते रहे। और लोगों से उदयपुर की घटना के विरोध में अपना व्यवसाय बंद रखने का आग्रह करते रहे। शहर में बंद का समर्थन मांगते रहे रैली के पीछे बड़ी संख्या में कोटा पुलिस बल भी शांति व्यवस्था के लिए अपनी ड्यूटी निभाते दिखे।




