सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बी.एल.साहू के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आयोजन।

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बी.एल.साहू के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया आयोजन।
मनमोहन सिंह ✍🏻
कोटा।.. शासकीय हाई स्कूल खैरा मे पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बी.एल.साहू के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहां छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान होता है। इसलिए सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षक लोगों को ज्ञान की रोशनी दिखाते रहते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा वंदना के साथ हुआ।तत्पश्चात संकुल केंद्र खैरा के शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक बीएल साहू एवं प्रधान पाठकों का पुष्पमाला से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बी.एल.साहू के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखमय भविष्य और सुखी जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिया गया।शिक्षक के सम्मान में साला परिवार के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यकाल का वाचन करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित समन्वयक और अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक बच्चों की नींव मजबूत करने कि अहम कड़ी होता है। जिससे बच्चे आगे चलकर काबिल बनते हैं काबिल बच्चों में शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान रहता है।इसलिए शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है।वहीं संकुल साला परिवार पुडू द्वारा शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।आभार व्यक्त हाई स्कूल प्राचार्य श्री पैकरा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में जय प्रकाश वैष्णव समन्वय खैरा, सुखदेव पांडेय समन्वयक पोड़ी, बुधवार सिंह यादव समन्वयक पुडू, सीएस पैकरा प्राचार्य आर एस साहू व्याख्याता, जगन्नाथ सिंह आर्मो सरपंच,कृष्णा साहू, भानु प्रताप कश्यप,नीता तंबोली,अर्चना गहवई, प्रतिमा सिंह राजपूत,जागेंद्र सिंह ध्रुव,सत्य प्रकाश मानिकपुरी यशोदा राजपूत, दीप्ति शर्मा,पुखराज आर्मो,नारायण दास मानिकपुरी,मनोज साहू,दुष्यंत कुमार पाठक,भारत सिंह पैकरा,हरिचरण मानिकपुरी, वर्षा यादव,रत्ना निषाद, सत्या बैसवाड़े,किशोर लाश्कर,शाहिद शेख, गिरधारी पैकरा,केवला पैकरा,रंजीता मरावी,योगेंद्र कुमार जायसवाल,अमर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

