बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समारोह शुक्रवार आज शाम।

बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समारोह शुक्रवार आज शाम।
बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का समारोह 20 मई को शाम पांच बजे होगा। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तिलक नगर में इसे लेकर खास तैयारी की जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर 14 मई से आयोजित है। इस प्रांत स्तरीय वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रांत से समस्त ऊर्जावान बजरंगी सुबह पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस वर्ग शिविर का समापन समारोह आयोजित है जिसमें प्रथम शौर्य प्रदर्शन तत्पश्चात बौद्धिक आयोजित है। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आईआरएसएस मैटेरियल मैनेजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के नवीन सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में हेड ऑफ डिपार्टमेंट बॉयलर मेंटेनेंस एनटीपीसी सीपत के एडिशनल जनरल मैनेजर अनुराग शुक्ला होंगे। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र मंत्री भोपाल क्षेत्र के राजेश तिवारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समारोह में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे और बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बजरंग दल लगातार सक्रिय भूमिका में है।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग विभिन्न विषयों को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैंं। बता दें कि युवा बजरंगियों को शिक्षा दीक्षा देने के साथ वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शस्त्र और शास्त्रों की जानकारी दी जाती है। वर्ग में शारीरिक अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, और रात में संगीत कार्यक्रम होते हैं। कार्यकर्ताओं के लिए सरस्वती शिशु मंदिर भवन में ही विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है।
क्या है बजरंग दल
बजरंग दल एक हिंदू वादी संगठन है। यह संगठन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की न्यायिक भूमिका के लिए सदेव सक्रिय रहता है। यह आपात काल में सेवा बस्तियों में जाकर सहायता प्रदान करना भी है। इनके द्वारा जीवों का विशेष ध्यान रखा जाता हैं।




