जिले में दंबगईयो कि हौसले बुलंद,कड़ी कार्यवाही की जरूरत

यशवंत गिरी गोस्वामी धमतरी – धमतरी जिले में लगता है खनिज विभाग और जिला प्रशासन के संरक्षण और उदाशीनता के कारण इस तरह घटना सामने आ रहेे हैं और दबंगईयो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। लगातर मारपीट जान से मारने की धमकी जैसे मामले जिले में आम बात हो गयी है।न तो इस पर खनिज विभाग कोई कार्यवाही करता है न ही जिला प्रशासन,रेत मामले को लेकर भी इस तरह की घटना प्रतिदिन होते रहने का आरोप लगने के बावजूद कार्यवाही ना होना समझ से परे है।
आरोप ये भी है की एक पत्रकार जब अपने काम पर जाने घर से निकला तो साईड मांगने पर खादान से निकली रेत से भरी ट्रैक्टर में बैठे लोगों ने उसके साथ मारपीट कि जिसके बाद,सभी ट्रेक्टर संघ के लोग पहुच गए, कुछ समय के बाद पिंटू अग्रवाल और अशोक उदासी दोनो में कोलियारी चौक में मारपीट हो गया,मारपीट में पिंटू अग्रवाल को गंभीर चोटें आई है दोनों पक्षो ने थाना अर्जुनी में अपनी शिकायते लिखा कर कार्यवाही की मांग की है। अब देखने वाली बात है कि इस पर किस तरह से आगे कार्यवाही होगी।




