छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागसमाजिक

योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के निदान के लिए 51 पंचायतों में लगेंगे शिविर.

12अप्रैल को जिले के 51ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे।

बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, समस्याओं एवं सेवाओं के निदान हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर 18 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो रहा है बल्कि उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

12अप्रैल को जिले के 51ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे।

12 अप्रैल को विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम निपनिया, पासीद, बाम्हू, लिमतरी, मंजूरपहरी, नेवसा, खैरखुण्डी, पोड़ी (स), धौरामुड़ा, दुर्गडीह, सेंवार, झाल, विकासखण्ड कोटा के ग्राम रानीबछाली, अमाली, मझगवां, मनपहरी, भरदैयाडीह, दवनपुर, नवागांव कर्रा, तेन्दुभाठा, बहेरामुड़ा, मझगांव, विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम खम्हरिया, कोहरौदा, बुढ़ीखार, भनेसर, बरेली, भिलौनी, रालिया, सोनसरी, नेवारी, रांक, लोहर्सी, कर्रा, कुकुर्दीकला, दर्रीघाट, ठाकुरदेवा, विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम भीमपुरी, पकरिया, ढनढन, खम्हरिया, लिदरी, खैरी, सागर, सल्हैया, पड़रिया, समडील, कपसियाकला, भरारी, भुण्डा, बेलटुकरी में शिविर आयोजित किया गया है।पंचायत भवन में सवेरे 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित शिविर में सचिव, पटवारी, आरएईओ मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी और इनका लाभ उठाने के तरीकों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!