अपराधछत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस,एंटी क्राइम साइबर यूनिट,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम की दुसरी बड़ी कार्यवाही।

बिलासपुर।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम,साइबर यूनिट,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बिलासपुर पुलिस के द्वारा दो प्रकारण में एक सौ उन्नीस किलोग्राम गांजा की जप्ती की है।बिलासपुर पुलिस के द्वारा 1 हफ्ते के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भारी मात्रा में अवैध गांजा को बिक्री करने के लिए 2 लोग एक कार में सवार होकर बिलासपुर जिले में ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई के लिए मुखबीर के बताए जगह पर एक्टिव हो गई।

यूनिट के कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक थाना प्रभारी सागर पाठक के द्वारा टीम बनाकर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की इसी दौरान फदहाखार जंगल के पुलिया के पास एक ब्राउन गोल्डन कलर की ब्रेजा कार सीजी 10 बी ई 7580 आते दिखी जिसे रोककर तलाशी ली गई जिसमें दो लोग सवार थे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम चंद्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी सकरी बताया साथ मे बैठे एक व्यक्ति अपना नाम खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष ग्राम कुआ जरौधा थाना तखतपुर का होना बताया जो गांजा बिक्री करने बिलासपुर में ग्राहक तलाश करने की बात कही इस दौरान कार की सघन तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 4 बोरियों में कुल 1 क्विंटल गांजा छुपा कर रखा हुआ था जिससे मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया।जिसकी कीमत लगभग 10लाख रुपए बताया जा रहा है।

पुलिस की दुसरी कार्रवाई तखतपुर थाना क्षेत्र का है।जहां एंटी साइबरक्राइम यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को भी सुचना मिली। पुरी टीम तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ मिलकर मुखबीर के बताए जगह के आधार पर तंबोली कॉपा रोड में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की जिसमें एक सफेद एक्टिवा सीजी 10 ई 7646 मे सवार हो कर जा रहे दो संदेही को पकड़कर पूछताछ किया जिसने अपना नाम दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 वर्ष और संतोष साहू पिता मोहित राम साहू उम्र 45 वर्ष शंकर नगर तोरवा के रहने वाला बताया जिसके वाहन की तलाशी लेने पर एक बैग से कुल 19 किलो ग्राम गांजा बरामद जप्त किया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में कुल 119 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹119000 का एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार जिसकी कीमत 10 लाख रुपए और एक्टिवा जिसकी कीमत 30,000 कुल 22 लाख 20 हजार रुपए प्रकरण में जप्त किया गया।पूरे कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जो एंटी नारकोटिक्स के मुखिया है के निर्देश में और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के एंटी क्राइम साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक सागर पाठक आरक्षक हेमंत सिंह एसीसीयू के उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा थाना चकरभाठा से उप निरीक्षक मनोज नायक और उनकी पूरी टीम के द्वारा कार्रवाई की गई।

द बिलासा टाइम्स

#छत्तीसगढन्यूज 

 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!