छत्तीसगढ़धर्मबिलासपुर संभागसमाजिकसंस्कृति

महाकाल सेना महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए है तैय्यार।

भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा फ़ेम गायिका पूजा गोल्हानी व नंदू ताम्रकार हैं आमंत्रित।

बिलासपुर २८/०३/२२ दिन सोमवार को महाकाल सेना रेल्वे परिक्षेत्र द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पूर्व भजन संध्या की तैय्यारी पूरी कर ली है आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक तामेश कश्यप ने बताया यह समिति का शानदार पाँचवा वर्ष है जिसमें क्रमशः गरिमा स्वर्णा दिवाकर,दुकालु यादव,लक्ष्मी दुबे,शहनाज़ अख़्तर व इस वर्ष किशन भगत, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा फ़ेम गायिका पूजा गोल्हानी व नंदू ताम्रकार रेल्वे परिक्षेत्र स्तिथ महाकाल सेना मैदान (उर्दू स्कूल ग्राउंड) में संध्या ७ बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।भजन संध्या की अगली सुबह महाशिवरात्रि के दिन अटूट भंडारा का भी आयोजन है जिसकी भी तैयारी पूरी कर ली गयी है ।इस महोत्सव के लिए किसी भी प्रकार की पास की व्यवस्था नहीं है यह पूरी तरह निशुल्क है।साथ ही आगन्तुक अतिथियों से कोविड निर्देशो का पालन करने का निवेदन भी तामेश ने किया।

द बिलासा टाइम्स

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!