
किसान कांग्रेस द्वारा मरकाम एवम चंदन यादव का किया गया स्वागत।
बिलासपुर।सम्भाग स्तरीय सदस्यता अभियान प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों का जमावड़ा बिलासपुर में हुआ।लखीराम ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण का आयोजन में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिब चंदन यादव ,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ,सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान सहित प्रदेश के आला नेता बिलासपुर पँहुचे जंहा छत्तीसगढ़ भवन में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला द्वारा किसान गमछा से सभी का स्वागत किया गया।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किसान कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी आमंत्रित अतिथियों को दी गई तथा भविष्य में प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
स्वागत करने जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला के साथ प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह,लाला निर्मलकर,ब्लॉक अध्यक्ष वादिर खान,अश्विनी उद्देश्य,आशीष मिश्रा,रवि प्रताप सिंह,अरविंद लाहरिया,अफजल खान,विक्रम सिंह,अनिल गुप्ता,सुमन दास,जवाहर यादव आदि उपस्थित थे।

