जिला अधिवक्ता संघ चुनाव बिलासपुर के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह (एस.के.सिंह)ने की दावेदारी।

बिलासपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए भारी गहमा गहमी शुरू हो गई है इस दौरान शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह (एस.के.सिंह) ने जिला अधिवक्ता संघ चुनाव बिलासपुर के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है,साथ ही अधिवक्ताओं से सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की है। बिलासपुर जिले के एस के सिंह नामी अधिवक्ताओं में से एक है। सामाजिक कार्य में उनका लगातार भागीदारी रहता है।एस के सिंह के इन्हीं सहयोग भाव के लिए एक अलग पहचान स्थापित किए हैं।बता दें कि अधिवक्ता संघ बिलासपुर के द्वारा 11 फरवरी दिन शुक्रवार को चुनाव का का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी व उपाध्यक्ष पुरूष पद के लिए 3 प्रत्याशी व महिला हेतु 2 प्रत्याशी सचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी सहसचिव के लिए 6 प्रत्याशी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के लिए 3 प्रत्याशी ग्रंथालय के लिए 4 ग्रंथालय सचिव के लिए 5 प्रत्याशी व कार्यकरणी सदस्य के लिए 21 प्रत्याशीयो ने भाग लिए हैं।

