छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में किया गया मौन धारण।

परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

 

  • कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में किया गया मौन धारण।
  • परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

बिलासपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में आज सुबह 11 बजे संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थितअधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  अंशिका पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्य तिथि है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इसे अपने जीवन का आदर्श बनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विचार देश और समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!