Uncategorized

महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता 24 मार्च को कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित विभिन्न खेलों में ले सकेंगी हिस्सा।

महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता 24 मार्च को कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित विभिन्न खेलों में ले सकेंगी हिस्सा।

बिलासपुर, /अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा 24 मार्च को स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में महिलाओं के लिए दो आयु वर्गाें में प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में 40 से कम आयु वर्ग की महिलाएं कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, 100 मी. दौड़, व्हालीबॉल, लम्बीकूद एवं 40 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिलाएं रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, बलून दौड, 400 मी. पैदल चाल और सुई धागा दौड़ खेल में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपना पंजीयन करा सकती है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!