Uncategorized
विद्या के मंदिर में चिकन पार्टी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा होगी कार्यवाही।

विद्या के मंदिर में चिकन पार्टी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा होगी कार्रवाई।
बिलासपुर। हमारे देश में विद्या को देवी का स्थान दिया गया है और स्कूल को मंदिर का दर्जा दिया गया है। बचपन में हमे शिक्षकों द्वारा भी यहीं पढ़ाया गया है, लेकिन बिलासपुर जिले के एक स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है।


दरअसल बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक कन्या शाला – थाना कोटा , स्कूल परिसर में अकेले ही शिक्षिका चिकन पार्टी करती नजर आ रही है। जिस जगह पर चिकन पकाया गया उस जगह पर विद्या के देवी माँ सरस्वती की तस्वीर भी नजर आ रही है।देख सकते हैं कि किस तरह एक शिक्षिका स्कूल परिसर में मांस पकाते नजर आ रही है।

बहरहाल पूरे मामले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे नोटिस जारी कर उच्च अधिकारियों को औगत करा कर कार्यवाही करने की बात कही है।




