कांग्रेसछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
पूर्व विधायक लहरिया के गृह ग्राम में कांग्रेसियों का उमड़ा जनसैलाब।

पूर्व विधायक लहरिया के गृह ग्राम में कांग्रेसियों का उमड़ा जनसैलाब।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव एवं अन्य कांग्रेसजनों का आगमन धनगवा और ओखर, में आगमन हुआ धनगवा में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर जनता का मन मोह लिया संस्कृति कार्यक्रम के बाद इस जन जागरण अभियान में इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रमुख कांग्रेसीजनों शामिल हुए धनगवा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे वही पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने मंच से केंद्र सरकार को कोसते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर तीखी प्रहार किया एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और चंदन यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को लेकर कोसते रहे जनता को महंगाई की मार से बचाने हेतु कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी चंदन यादव एवं कोको पाढ़ी के आह्वान पर पद यात्रा कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत धनगवा से ओखर तक पद यात्रा मस्तूरी विधनसभा में सातवें दिन में हुआ बताया जा रहा है कि प्रदेश में हमारी सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस जन संघर्ष कर रहे हैं।
यह पदयात्रा किसी पद के लिए नहीं है यह संघर्ष आम जनों को इस बढ़ती हुई विकराल महंगाई से छुटकारा निजात दिलाने के लिए है, और जनहित में किए जा रहे हर संघर्ष का परिणाम सुखद रहता है,
प्रधानमंत्री को किसानों के हित में 3. कृषि विधेयक को वापस लेना पड़ा, निश्चित ही कांग्रेस जनों के इस अभियान से भी महंगाई कम करने की दिशा में केंद्र सरकार प्रयास करेगी और हम लोग उनको विवश कर देंगे।







