Uncategorized

पत्नी को मायके भेजने से मना करने पर ससुर और साले ने युवक की कर दी पिटाई मामला दर्ज।

पत्नी को मायके भेजने से मना करने पर ससुर और साले ने युवक की कर दी पिटाई मामला दर्ज।

कोटा ।पत्नी को मायके भेजने से मना करने पर ससुर और साले ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उनकी पत्नी और बच्चों को ले गए। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छेरकाबांधा में रहने वाले संतोष साहू किसान हैं।शुक्रवार की सुबह उनके ससुर राधेश्याम साहू और साला दुर्गेश साहू उनके घर आए थे। उन्होंने संतोष की पत्नी राजकुमारी और बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात कही।इस पर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनके ससुर और साले ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर संतोष की पिटाई की। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गए। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!