छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक आलोक कुमार का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर आगमन ।

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक आलोक कुमार का आज दोपहर पुणे-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस से बिलासपुर आगमन हुआ।आलोक कुमार के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार दिनांक 30 जुलाई’ 2021 को पश्चिम रेलवे, मुम्बई में ग्रहण किया गया था।महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कार्यभार संभालने से पूर्व आलोक कुमार पश्चिम रेलवे,मुम्बई में अपर महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ थे।आलोक कुमार, महाप्रबंधक,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आगमन के समय रेलवे स्टेशन बिलासपुर में स्वागत के लिए मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारी गण उपस्थित थे।इस दौरान महाप्रबंधक ने उपस्थित विभागाध्यक्षो एवं मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर व अन्य अधिकारियों से भेंटकर परिचय लिया ।

द बिलासा टाईम्स

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!