छत्तीसगढ़मनोरंजनसंस्कृति

मुख्यमंत्री ने नन्हें गायक”बसपन का प्यार”फेम सहदेव को दी शाबासी.

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम उनके निवास कार्यालय रायपुर में सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

https://youtube.com/shorts/lDLmU-Vpi2s?feature=share

गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था,जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

THE BILASA TIMES

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!