Uncategorized

पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने शास्त्रीय संगीत गायक कला में विशेष योग्यता के साथ की परीक्षा उत्तीर्ण।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक है : लहरिया , बिलासपुर जिला मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव धनगवां के संगीत घराने से जुड़े जो विधायक बनने से पहले लगभग 25 वर्षों तक लगातार लोक गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यो में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले मस्तूरी क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कार्यकारिणी सदस्य भी है । जो लोग कला के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत गायक कला में भी अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मुंबई से प्रवेशिका प्रथम में विशेष योग्यता के साथ परीक्षा मे उत्तीर्ण कर संगीत कला के क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। गायक से विधायक बने दिलीप लहरिया के इस उपलब्धि पर राजनीति एवं समाज सेवा के साथ-साथ संगीत कला से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दिलीप लहरिया ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा है कि आप भी और अपने बच्चों को भी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत से अवश्य जोड़ें संगीत और सत्संग दोनों से ईश्वर की प्राप्ति होती है। मन को शांति मिलता है और मनुष्य संस्कारी होता है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!