छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कंप्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष बनाने विभोर सिंह ने किया भूमिपूजन।

मनमोहन सिंह✍️

खैरा – ग्राम पंचायत पोड़ी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में नवीन कंप्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष बनाने भूमिपूजन किया गया।मुख्य अतिथि विभोर सिंह के आतिथ्य में पूजा अनुष्ठान करने के बाद बताया कि आधुनिक भारत मैं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी होना बहुत आवश्यक है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है।

कंप्यूटर में मानव जीवन को बहुत ही आसान बना दिया है। बच्चे अगर कंप्यूटर सीख जाते हैं तो वह घर बैठे आसानी से कई बड़े काम भी कर सकते हैं। प्रयोगशाला के होने से विद्यार्थियों को पुष्ट व प्रामाणिक जान का अनुभव मिलता है। जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
वहीं जनपद सदस्य ज्योति भानूप्रताप कश्यप ने कहा कि प्रयोगशाला और कंप्यूटर कक्ष केेे निर्माण होने छात्र -छात्राओ को स्कूल जीवन से ही लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का विकास कर देश के विकास में मददगार होंगे।इस अवसर पर सरपंच रमाकांत मरकाम,उपसरपंच रंजीत साहू, यासीन खान,महावीर साहू,किर्ती पोर्ते सहित बड़ी संख्या में ग्रामिण उपस्थित थे।।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!