Uncategorized

घर निर्माण के लिए रखे लोहे के छड़ को ,चोरी कर बेचने वाले आरोपी सहित खरीददार गिरफ्तार।

घर निर्माण के लिए रखे लोहे के छड़ को ,चोरी कर बेचने वाले आरोपी सहित खरीददार गिरफ्तार।

(1) संतोषदास पिता मनबोध मानिकपुरी उम्र 28 सा. केन्दा चारपारा चौकी बेलगहना
(2) श्यामलाल विश्वकर्मा पिता श्रीराम उम्र 42 सा. केन्दा कुम्हारपारा चौकी बेलगहना मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार केंवट पिता बंधनराम केवट उम्र 35 वर्ष ग्राम केन्दा का घर का निमार्ण करवा रहा था, निमार्ण कार्य हेतु प्रार्थी 04 बंडल लोहे की छड़ लेकर आया था। दिनांक 24.09.2022 को जब प्रार्थी मौके पर पहुचा तो देखा कि 03 बंडल छड़ कीमती 20000रू.का नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा चौकी बेलगहना में की गई। बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान केन्दा पुलिस सहायता केन्द्र के आरक्षक भास्कर साहू को माल के संबंध में जानकारी मिली जिस पर चौकी बेलगहना के प्रआर राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द सिंह ,भास्कर साहू आरक्षक ईश्वर नेताम द्वारा संतोषदास निवासी केन्दा को पकड़कर पूछताछ किया गया। जो अपने अन्य साथी के साथ चोरी कर लोहे के छड़ को श्यामलाल विश्वकर्मा को बेच देना बतलाये। जिस पर पुलिस द्वारा श्यामलाल विश्वकर्मा से लोहे की छड़ बरामद कर आरोपियों संतोषदास पिता मनबोध मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष केन्दा चारपारा चौकी बेलगहना एवं खरीददार , श्यामलाल विश्वकर्मा पिता श्रीराम उम्र 42 वर्ष निवासी केन्दा कुम्हारपारा चौकी बेलगहना को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!