छत्तीसगढ़

सांसद अरुण साव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने की मांग,

बिलासपुर – सांसद अरुण साव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने की मांग की है। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए एक अलग विद्यालय खुलवाने कुलपति को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने कहा है। पत्र में सांसद साव ने कहा है कि रेलवे परिक्षेत्र में संचालित वर्तमान केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 1986 में हुई थी, तब शहर में रेलवे का डिवीजन कार्यालय था। वर्तमान में न्यायधानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का जोनल मुख्यालय है। लिहाजा रेल कर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है, जिसे देखते हव अब रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय खोलने की आवश्यकता है। एक अन्य पत्र में उन्होंने कहा है कि देश के अधिकांश केंद्रीय विविविद्यालयों का अपना अलग केंद्रीय विद्यालय भी संचालित है, लिहाजा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए अलग विद्यालय खुलवाने की भी मांग सांसद ने की है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!