कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

सीसी रोड निर्माण में पंचायत राशि के दुरुपयोग का आरोप, निजी आंगन की ढलाई की जांच की मांग।

सीसी रोड निर्माण में पंचायत राशि के दुरुपयोग का आरोप, निजी आंगन की ढलाई की जांच की मांग।

कोटा। ग्राम पंचायत आमागोहन में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए करीब 100 मीटर सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं,और चर्चा का विषय बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है, कि आमागोहन पंचायत में स्वीकृत सड़क निर्माण के दौरान वार्ड क्रमांक-5 की पंच पति दिलीप जायसवाल के घर के सामने निजी आंगन की भी पंचायत राशि से ढलाई करा दी गई।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क के लिए स्वीकृत राशि और कार्य की सीमा के अलावा निजी हिस्से में भी निर्माण कराया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
माप पुस्तिका और भुगतान अभिलेखों की जांच की मांग
शिकायत में ग्रामीणों ने सीसी रोड की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई की मौके पर जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कार्य हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों ने माप पुस्तिका (एमबी), बिल-वाउचर, भुगतान अभिलेख और संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग रखी है।

निजी हिस्से में राशि खर्च हुई या नहीं, हो जांच।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि पंचायत की स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित सीसी रोड निर्माण में हुआ है या सड़क के अलावा किसी निजी हिस्से की ढलाई में भी पंचायत निधि खर्च की गई। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय राशि की वसूली की जाए।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का भौतिक सत्यापन कराकर निर्माण की वास्तविक स्थिति और अभिलेखों में दर्ज कार्य का मिलान कराने की मांग की है, ताकि पंचायत राशि के उपयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। बहरहाल जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते है, क्या जांच कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात होगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!