कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

एक साल से टूटी नहर की मरम्मत नहीं, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा,सिंचाई विभाग की अनदेखी से परेशान अन्नदाताओं ने श्रमदान कर बहाल किया पानी का रास्ता, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी.।

एक साल से टूटी नहर की मरम्मत नहीं, किसानों ने खुद संभाला मोर्चा,सिंचाई विभाग की अनदेखी से परेशान अन्नदाताओं ने श्रमदान कर बहाल किया पानी का रास्ता, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी.।

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के खोँगसरा स्थित अरपा नदी पर बने डायवर्शन से आसपास के दर्जनों गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। लेकिन ग्राम ढोलमौहा और सूखेना के किसानों के लिए नहर की बदहाल स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि नहर पिछले एक साल से जगह-जगह टूटी हुई है। इसकी मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
धान की फसल के लिए पानी की जरूरत बढ़ने पर किसानों ने सरकारी मदद का इंतजार छोड़कर खुद ही नहर की मरम्मत का बीड़ा उठाया। किसानों ने बारी-बारी से एक-एक दिन श्रमदान कर टूटे हिस्सों की मरम्मत शुरू की, ताकि खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सके।

पानी के लिए खुद करनी पड़ रही मेहनत

ग्राम सूखेना के किसान मनमोहन सिंह सहित प्रभावित किसानों ने नहर की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि जब फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत है, तब नहर टूटने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द स्थायी मरम्मत की मांग की है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार और सिंचाई विभाग पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज और अब सिंचाई के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नहरों और बांधों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी जाएगी। साथ ही, टूटे हुए नहर की मरम्मत कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!