कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

करही कछार में प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन।

करही कछार में प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन।

  • पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में केक काटकर मनाया गया प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष

करही कछार। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचगण एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की मौजूदगी में केक काटा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने को लेकर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होना एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इस अवसर को सामूहिक रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करही कछार के पंचायत प्रतिनिधि, पंचगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!