कोटा अमाली एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने एकस्वर मे कोल वाशरी खुलने का किया विरोध ,जनता के विरोध के बावजूद कोल वाशरी खुलेगी तो हाई कोर्ट जायेंगे- संदीप शुक्ला।

कोटा अमाली एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने एकस्वर मे कोल वाशरी खुलने का किया विरोध
,जनता के विरोध के बावजूद कोल वाशरी खुलेगी तो हाई कोर्ट जायेंगे- संदीप शुक्ला।
कोल वाशरी संचालक द्वारा बाहर से गुंडे और बाउंसर बुलाकर माहौल बिगाड़ने का किया गया काम।
कोटा । विधानसभा के ग्राम पंचायत अमाली मे मेसर्स विराज अर्थ फ्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कोल वाशरी खोला जा रहा है जिसके लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई मे अमाली बिलिबंद खुरदुर नवागांव सलका के ग्रामीण जन भारी संख्या मे विरोध दर्ज कराने पंहुचे ग्राम पंचायत अमाली के सरपंच मोनू सिँह उप सरपंच श्याम यादव एवं पंच गणों ने एक स्वर मे कोल वाशरी का विरोध किया पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की नियम क़ानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए प्रशासन द्वारा कोल वाशरी के निजी भूमि मे ही जन सुनवाई रखी गई जबकि जन सुनवाई का आयोजन शाशकीय स्थान मे होना चाहिए शुक्ला ने कहा की कोल वाशरी से थोड़ी ही दुरी पर शाशकीय महाविद्यालय संचालित है एवं अचानक मार टाइगर रिज़र्व एरिया भी पास ही साथ ही पेसा एक्ट लागु होने के बाद ग्राम सभा की सहमति का प्रस्ताव होना चाहिए जो नहीं है।कोल वाशरी संचालक द्वारा गुंडागर्दी करते हुए जबरन अंबिकापुर कोरबा के लोगों को जन सुनवाई मे घुसा कर समर्थन कराते रहे जबकि नियम अनुसार सिर्फ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सहमति या असहमति मायने रखती है।जन सुनवाई के दौरान पुलिस एवं प्रशाशन की संदिग्ध भूमिका नजर आ रही थी प्रभावित क्षेत्र के लोगों का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था वंही दूसरी ओर बाहर से आये हुए गुंडे और बाउंसरो को जबरन घुसाया जा रहा था संदीप शुक्ला ने कहा की व्यापक जन विरोध एवं तनातनी के बाद भी अगर कोल वाशरी खुलता है तो हाई कोर्ट मे याचिका दायर कर कोल वाशरी बंद कराया जायेगा कोल वाशरी का विरोध क्षेत्रीय करने जिला पंचायत सदस्य रजनी मरकाम जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरि प्रभु जगत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी संतोष गुप्ता कुलवंत सिँह अफजल खान कमलू कश्यप पार्षद कान्हा गुप्ता nsui सचिव लकी मिश्रा पूर्व सरपंच कपूर भानु पूर्व सरपंच सूर्यभान तंवर हैप्पी गुप्ता प्रशांत गुप्ता महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह पूर्व अध्यक्ष माया मिश्रा आशीष मिश्रा पंच दुर्गेश सिँह पंच पवन सिँह पंच गिरधारी पंच संतराम पूर्व जनपद सदस्य जवाहर ध्रुव सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।




