कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

अमाली कोल वाशरी खुलने से बढ़ेगा प्रदूषण ,पेशा एक्ट लागू फिर कैसे खुल रहा  वासरी, शुक्ला।

 अमाली कोल वाशरी खुलने से बढ़ेगा प्रदूषण ,पेशा एक्ट लागू फिर कैसे खुल रहा  वासरी, शुक्ला।

बिलासपुर। कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली मे कोल वाशरी खोला जा रहा है जिसके लिए जन सुनवाई 19 जून दिन शुक्रवार को रखा गया है जिसमे अमाली बिल्लिबंद लम्कनिया पारा के ग्रामीणों के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला विरोध करेंगे
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया की कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायतों मे पेसा एक्ट लागु है जिससे पंचायत का फैसला लेने का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया गया किन्तु भाजपा सरकार ग्रामीणों की भावनावों के विपरीत अमाली मे कोल वाशरी खोलने आमादा है।कोल वाशरी खुलने से ग्राम मे बाहरी आपराधिक लोगों की आवाजही बढ़ेगी जिससे अपराध बढ़ेगा और कोल वाशरी से निकलने वाला प्रदूषित पानी और हवा से क़ृषि कार्य प्रभावित होगा इसलिये कोल वाशरी नहीं खुलना चाहिए। शुक्ला ने कहा की प्रस्तावित कोल वाशरी से 209 मीटर के अंदर शाशकीय महाविद्यालय है जो कोल वाशरी खुलने के बाद बर्बाद हो जायेगा विद्यार्थियों एवं किसानों को हित को ध्यान मे रखते हुए कोल वाशरी खोलना सरासर अन्याय है,पुरे मामले की लिखित शिकायत संदीप शुक्ला द्वारा ग्रामीणों के साथ कलेक्टर बिलासपुर को 18 जून को दिया जायेगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!