देवेन्द्र शर्मा
मुंगेली। जिले में फोटोग्राफरों के द्वारा पड़ाव चौक के होटल पुनीत में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुंगेली जिला फोटोग्राफर संघ का गठन किया गया, साथ ही इस संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों की भी नियुक्ति की गई । कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के पूजन अर्चना से हुई। प्रदेश फोटोग्राफर संघ से आए हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, बिलासपुर फोटोग्राफर संघ के जिला अध्यक्ष मनहरण सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं दीप वीडियोस फिल्म से श्याम साहू, विश्वकर्मा सेल्स के संचालक विजय विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया साथ ही जिले में लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का भी सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में और मुंगेली जिला के उपस्थित समस्त फोटोग्राफरों के सर्वसम्मति से मुंगेली जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष के रूप में पवन केसरवानी को, उपाध्यक्ष पद पर निरंजन उपाध्याय, वेद राजपूत, जयप्रकाश वर्मा, कैलाश जयसवाल, सचिव पद पर रिपुसूदन सिंह (रिशु), कोषाध्यक्ष पद पर सुशील देवांगन, सह सचिव पद पर बंटी खत्री, मूर्ति साहू, अमन जयसवाल, विद्यासागर साहू, जिला संगठन मंत्री के रूप में उमेश साहू, अलीम मिर्जा, जिलामंत्री के रूप में देवी राजपूत, योगेश साहू, कार्यालय प्रमुख देबुजीत पटेल सहित संरक्षकगण के रूप में संतोष पाठक, राजेंद्र ताम्रकार, राजेंद्र पटेल, राजू श्रीवास्तव, सुशांत मंडल, धर्मेंद्र खत्री, राजेंद्र गेंदले को जिले का दायित्व सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में मुंगेली जिले भर से लगभग 150 फोटोग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन पवन केशरवानी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त उपाध्यक्ष निरंजन उपाध्याय ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समाप्ति की।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!