Uncategorized

पंचायत जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेल्वे द्वारा अंडर ब्रिज रिपेयरिंग के लिए बंद करने आदेश हुआ निरस्त।

पंचायत जनप्रतिनिधियों के मांग पर रेल्वे द्वारा अंडर ब्रिज रिपेयरिंग के लिए बंद करने आदेश हुआ निरस्त।

कोटा। बेलगहना टेंगनमाडा रेल्वे स्टेशन के मध्य पर स्थित अंडरब्रिज का रिपेयरिंग के लिए बंद करने के लिए रेल्वे द्वारा आदेश जारी किया गया था। जिसकी सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत करवा उपसरपंच दीपक पाण्डे, द्वारा किसानों की समस्या जनहित को देखते हुए धान बिक्री में किसानों को समस्या न हो जिसके लिए तत्काल रेल्वे प्रबंधन, व केंद्रीय मंत्री को आवेदन लिखकर यथावथ अंडर ब्रिज को चालू रखने की मांग की, जिसपर रेल्वे प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए व उपसरपंच की आवेदन को स्वीकार करते हुए बंद करने का आदेश को स्थगित किया गया है। ग्रामीणों व किसानों की समस्या को गंभीरता से लेने के लिए दीपक पांडेय को धन्यवाद ज्ञापित किए।

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!