अपराधकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

हत्या का प्रयास फरार आरोपी को पुलिस ने घने जंगल से किया गिरफ्तार।


हत्या का प्रयास फरार आरोपी को पुलिस ने घने जंगल से किया गिरफ्तार।

 

कोटा। हत्या करने की नियत से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार  15.11.25 को आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल द्वारा मो आदिल अंसारी को अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से वार कर संघातित चोट पहुंचाया कर फरार हो गया था, उक्त मामले मे दिनांक 18.11.25 को चौकी बेलगहना मे अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया, *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश पर मुखबिर लगा कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी, आज दिनांक 20.11.25 को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल ग्राम दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल मे छिपा है, तत्काल पृथक से टीम बना कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया , तथा आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!