टाटा बिल्डिंग इंडिया निबंध लेखन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के छात्र सम्मानित।

टाटा बिल्डिंग इंडिया निबंध लेखन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के छात्र सम्मानित।
कोटा। गोबरीपाट के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में टाटा बिल्डिंग इंडिया द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमे कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। टाटा समूह की यह पहल टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है।प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान पर कनिष्का एवं शुभी, द्वितीय स्थान पर सोनाक्षी एवं ध्रुव, तृतीय स्थान पर अनंत एवं ऐशरी तथा सीनियर वर्ग कक्षा नवमीं से बारहवीं में प्रथम स्थान पर शिवांश एवं हर्षिका, द्वितीय स्थान पर नमन एवं आयुषी और तृतीय स्थान पर अमन एवं अंकित रहे। वहीं स्कूल के प्राचार्य श्री अमित कुमार ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।




