छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोटा पुलिस द्वारा मेला में मेला घूमने के दौरान गुम हुए 21 बालक/बालिका को किया गया उसके परिजन को सुपुर्द।

कोटा पुलिस द्वारा मेला में मेला घूमने के दौरान गुम हुए 21 बालक/बालिका को किया गया उसके परिजन को सुपुर्द।

बिलासपुर कोटा ।मेला देखने आए अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत करीबन 10000 लोगों को साइबर के संबंध में जानकारी दिया गया।

महाशिवरात्रि पर्व में कोटा मेला मे हजारों की संख्या में मेला देखने लोगों की आने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा मेला में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से रखने एवं साइबर जागरूकता जानबो त बाचबो।अभियान चलाने तथा विशेष रुप से मेला में घूमने आए बच्चों का गुम हो जाने पर परिजन को पता तलाश कर सुपुर्द किए जाने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में कोटा पुलिस द्वारा मेला में घूमने आए 21 बच्चों को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया तथा अलग-अलग क्षेत्रों से मेला देखने आए करीबन 10000 लोगों को साइबर जागरूकता अभियान चलाकर किया गया प्रशिक्षित।

कोटा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल कोटा में कोट सागर मेला लगता है इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनांक 01.03.2022 से 08.03.2022 तक कोट सागर मेला आयोजित था जहां महादेव का मंदिर ,वैष्णो देवी का मंदिर, राम मंदिर तथा गुरु घासीदास बाबा का जैतखाम है जहां श्रद्धालु लोगो के साथ साथ मेला देखने अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों लोग आए थे मेला में सैकड़ों स्टॉल,दुकान, झूला, लगा हुआ था जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगा हुआ था इस दरमियान लोगों को साइबर जागरूकता

जानबो त बाचबो

 

अभियान चलाकर करीबन 10000 लोगों को प्रशिक्षित किया गया तथा मेला देखने आए गुम 21 बच्चों को माइक/लाउडस्पीकर के माध्यम से उसके परिजन को तलाश कर सुपुर्द किया गया। मेला में अत्यधिक भीड़ भाड़ होने से संदिग्ध व्यक्तियों की करीबन 500 लोगों को एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग किया गया पुलिस की सतर्कता एवं पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त होने से मेला शांतिपूर्ण रहा है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!