कोटा न्यूज़

भाजपा नेत्रियों ने पुलिस अधिकारियों के कलाई पर बांधी राखी।

भाजपा नेत्रियों ने पुलिस अधिकारियों के कलाई पर बांधी राखी।

कोटा। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कोटा थाना में राखी का त्योहार मनाया गया। मौके पर भाजपा नेत्रियो ने कई पुलिस अधिकारियों एंव कर्मियों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा लोगो की सेवा के लिए खड़ी रहती है। दुसरे के पर्व त्योहार की खुशी के लिए पुलिस वाले अपने परिवार से दूर रहते है। उन्होने कहा कि राखी के मौके पर बहनों का आर्शीवाद देने के लिए महिला मोर्चा के द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों और जवानो को राखी बांधा जा रहा है।

इधर राखी बंधवाने के बाद कोटा थाना पुलिस के जवानों ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि वे एक भाई के रुप में सभी की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगें। मौके पर शामिल संगीता, साहू राधा बाई ,दूज बाई, गंगिया बाई ,प्रमिला साहू ,श्याम बाई, आदि महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!