खेंलछत्तीसगढ़

बिलासपुर NSUI अपनी मांगो को लेकर स्कुल परिसर में किया प्रदर्शन।

बिलासपुर NSUI का आरोप है कि स्कूल के द्वारा ज्यादा फिस लेनेे कि शिकायत पालको से मिल रही थी। जिला अध्यक्ष(कार्य) रंजीत सिंह ने कहा कि परिजनों व सूत्रों से लगातार होली क्रॉस स्कूल के खिलाफ मिल रही फीस वसूली व नियमो की अवेहलना की शिकायतों के खिलाफ NSUI ने कड़ा प्रदर्शन किया,वही NSUI के रंजीत ने कहा की प्रदर्शन से स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और अपनी जवाबदेही से पीछे हटने लग गया।NSUI कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा की हम होली क्रॉस प्रबंधन के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के निवारण के लिए अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर यहाँ प्रदर्शन किये,बताया जा रहा है कि लाल खदान स्थित होली क्रॉस स्कूल द्वारा अभिभावकों के सामने यह शर्त रखी गई कि वे पहले वार्षिक शुल्क पटाए,उसके पश्चात ही मासिक शुल्क लिया जाएगा।जिसे लेकर कुछ अभिभावकों ने शिकायत कर दी थी।

                          -NSUI की  मांग-
(1)स्कूल प्रबंधन हमे कक्षा 01 से कक्षा 10 तक सम्पूर्ण फीस स्ट्रक्चर दे।
(2)कक्षा 01 से कक्षा 05 तक  स्कूल प्रबंधन नियमानुसार CBSE किताबो से पढ़ाई नहीं करवा रहा हैं, हमे कक्षा 01 से कक्षा 05 तक की पुस्तके दी जाए।
(3)कक्षा 06 से कक्षा 08 तक केवल गणित की पढ़ाई ही NCERT से करवाई जारी हैं बाकि दूसरे विषयों की पढ़ाई दूसरे पब्लिकेशन से करवाई जारी हैं, यदि ऐसा नही हैं तो स्कूल प्रशासन इस बात को सिद्ध करें,
(4)स्कूल प्रशासन अपनी CBSE सम्बद्धता का प्रमाण पत्र दिखाए. NSUI जिलाध्यक्ष (कार्य) रंजीत सिंह ने कहा यदि स्कूल प्रबंधन हमे हमारे सवालों का जवाब नहीं देता तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

                     -स्कुल प्रबंधन के तरफ से –
प्रबंधन ने कहा की कुछ दिनो पहले हमें एक न्यूज पेपर के माध्यम से जानकारी मिली थी। जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था। की स्कूल मासिक शुल्क वसूल सकतें हैं। गाइडलाइन में स्पष्ट है कि अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित सभी स्कूल इस आदेश के दायरे से बाहर है। वही होली क्रॉस स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उनके द्वारा अभिभावकों की सुविधा के लिए मंथली फीस के साथ वार्षिक शुल्क को भी किस्तों में बांट दिया गया है ताकि वे मौजूदा विपरीत परिस्थिति में शुल्क पटा सके।
इस दौरान पुलिस ने NSUI कार्य. ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह. NSUI बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकाश सिंह, बेलतरा अध्यक्ष मयंक गौतम, एजाज़ हैदर अन्य की गिरफ्तारी की गयी। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, विक्की यादव,ऋषभ गंगोत्री,प्रतीक सिंह राजपूत, ऐजाज हैदर,विकास मधुकर, सिद्धार्थ तिवारी,साहिल मधुकर, लक्की सोनकरसंदीप पाटले, अंकुश राय, विशाल भार्गव,सरताज अली,लक्की सोनवानी,अंकित सोनकर,सत्य प्रकाश बंजारे, वसीम अली और भी मौजूद थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!