Uncategorized
जनदर्शन में कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने 15.30 लाख रूपए की मुआवजा राशि का किया चेक वितरित।

जनदर्शन में कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने 15.30 लाख रूपए की मुआवजा राशि का किया चेक वितरित।
बिलासपुर,। कोटा अनुविभाग के एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने अपने कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में 5 किसानों को भूमि अधिग्रहण का 15 लाख 30 हजार रूपए की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया। इनमें रणजीत सिंह कोटा 3 लाख 15 हजार, मोहनलाल कोटा 1 लाख 58 हजार, अगतराम यादव ग्राम जरगा एक लाख 4 हजार रूपए, मनीष भोसले ग्राम सैदा 8 लाख 78 हजार एवं शारदा ग्राम घुटकू 73 हजार शामिल हैं। जनदर्शन में ज्यादातर आवेदन जाति प्रमाण पत्र एवं अभिलेख सुधार के आये। उर्वशा ने ग्रामीणों से खेती किसानी, खाद बीज की उपलब्धता की भी जानकारी ली। बिल्हा एसडीएम ने भी जनदर्शन में समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।

