कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने लगाया जन चौपाल,जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या।

कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने लगाया जन चौपाल,जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या।
कोटा। विधानसभा चुनाव मे भले ही अभी 6 महीने बचे है,लेकिन राजनितिक पार्टियों कि गतिविधियों को देखते हुए लग रहा है कि अब कांग्रेस पार्टी के नेता चुनावी मोड मे आ गए है। भले ही,2018 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस अपनी परम्परागत सीट कोटा विधानसभा को बचाने मे नाकाम रही जिससे सबक लेते हुए कोंग्रेसी आम जन तक पंहुचने लगे है। इसी कड़ी मे कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने चुरेली ग्राम पंचायत के सुदूर अंचल पारा मोहल्ला में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और कुछ समस्या का तत्काल उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर निदान किया मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड,जमीन संबंधी समस्या, पेयजल समस्या बताई जिस पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर उस समस्या का समाधान सभा स्थल पर ही किया गया, और कुछ समस्याएं जैसे कि सी रोड जिसे मंडी बोर्ड से स्वीकृत कराकर जल्दी बनाने का आश्वासन दिया गया, वहीँ संदीप शुक्ला ने कहा की जिस प्रकार छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन जन पंहुच कर जनता कि समस्याओं का निराकरण कर रहे है ,उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का अनुसरण करते हुए हम सभी कांग्रेस जन गांव गांव पंहुच कर भेंट मुलाक़ात कर जनता कि समस्या एवं मांगो का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।मंडी अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि कोटा विधानसभा के प्रत्येक गांव मे जनसंपर्क कर जनता के बीच धान खरीदी, राजीव गाँधी न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, गौठान योजना, रिपा, गोबर खरीदी, वन भूमि अधिकार पत्र से हुए फायदे को जनता को बताया जायेगा छतीसगढ़ कि जनता का रुझान देखते हुए स्पष्ट लग रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव मे भूपेश बघेल पर फिर से भरोसा जताते हुए प्रचण्ड बहुमत से राज्य मे कांग्रेस सरकार बनाएगी,

मंडी अध्यक्ष के साथ व्यापारी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव ए के राय, उप सरपंच कपिल जायसवाल, रविराज रजक,ईश्वर तंवर, सेवा दल अध्यक्ष मनमोहन दास मानिकपुरी, मन्नू टेकाम, सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।




