डकैती के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डकैती के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिलासपुर।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.11.2022 को प्रार्थी विरेन्द्र सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन पिपरखुटा थाना लालपुर जिला मुंगेली, हा. मु, परिजात कालोनी नेहरू नगर थाना सिविल लाईन थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम 7.15 बजे बिजली बिल की जमा रकम को ए.टी.पी. मशीन से निकाल कर गणना कर रहा था उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा नकली पिस्तोल दिखाकर डरा धमका कर एवं चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13,33,000 रूपये लूट कर भाग गए। प्रार्थी किं रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 450 / 2022 धारा 458, 395, 397, 120बी भादवि कायम कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में 01 आरोपी धमेन्द्र यादव पिता राम कलेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी शुलभ के पास नारियल कोठी थाना सिटी कोतवाली घटना दिनांक से फरार था। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर आरोपी धर्मेन्द्र यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी धर्मेन्द्र यादव से लूट की रकम 10,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

