Uncategorized

संबंध बनाने से पत्नी ने पति को किया मना गुस्सा में पति ने गला दबाकर कर दिया हत्या।

संबंध बनाने से पत्नी ने पति को किया मना गुस्सा में पति ने गला दबाकर कर दिया हत्या।

 

बिलासपुर । 10 फरवरी की रात पत्नी से सम्बंध बनाने की बात कही इस पर पत्नी ने संबंधी परेशानियों के चलते पत्नी ने पति को संबंध बनाने से मना कर दि और आंगन तरफ़ निकल गईं ,इस से गुस्साए पति ने। इसके बाद वह आंगन की ओर निकल गई। आंगन में पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी के आंगन गिरने की झूठी कहानी सुनाते रहा। पीएम रिपोर्ट से उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।रतनपुर टीआइ देवेश राठौर ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र के भोंदला पारा में रहने वाले सावनी बाई पटेल (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में 10 फरवरी को मौत हो गई। उसके पति रूपचंद पटेल (39) ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की रात पति-पत्नी घर पर थे। रात करीब 10 बजे सावनी बाई कमरे के बाहर निकल कर मकान के पीछे बाड़ी की ओर गई।

काफी देर तक पत्नी के नहीं लौटने पर वह भी कमरे से बाहर निकला। बाड़ी में उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने महिला की गला दबाकर हत्या करना बताया। इसके बाद पुलिस के शक की सुई उसके पति के ऊपर गई। पुलिस ने रूपचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें वह गोलमोल जवाब दे रहा था।

कड़ाई करने पर उसने बताया कि 10 फरवरी की रात उसने पत्नी से संबंध बनाने की बात कही। इस पर पत्नी ने मना कर दिया। पति को मना करने के बाद वह कमरे से बाहर निकल गई। रूपचंद ने पत्नी के पीछे से गले को गमछे से कस दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह झूठी कहानियां गढ़ रहा था। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!