
बिलासपुर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 2 जुलाई को बिलासपुर पहुंचने वाले हैं।जिसे लेकर आप कार्यकर्ताओ ने बिलासपुर मे होने वाले चुनावी महारैली की तैय्यारी मे जुट गई है।आयोजन मे करीब एक लाख कार्यकर्ता जुटने की संभावना है।
इन चुनावी सरगर्मीयो बीच अब आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ में है। छत्तीसगढ मे लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रही आप पार्टी से इसे तीसरे मोर्चे के तरह लोग ले रहे है।फिलहाल पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान और जनसंपर्क के माध्यम से 2 जुलाई को महारैली करने जा रही है। जिसमें दिल्ली के आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे।
आप पार्टी आगामी विधानसभा में पूरे 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी चुनाव।
शनिवार को पार्टी के आगामी कार्यक्रम और दिग्गज नेताओं के दौरे की जानकारी आप के सदस्यो ने बिलासपुर प्रेस क्लब मे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी जिसमें प्रदेश सह प्रभारी गैरी वडिंग ने बताया की आम आदमी पार्टी आगामी 2 जुलाई को बिलासपुर में महारैली करने जा रही है। जिसमें पार्टी के सुप्रीमो व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। आगामी चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के लिए ये महारैली खास रहेगी ।रैली के लिए पार्टी के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क शुरू कर दिये हैं।प्रदेश सह प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी व अपने प्रत्याशी उतारेगी। दिल्ली और पंजाब मॉडल की तरह आम आदमी पार्टी का फोकस आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसे मुद्दे को लेकर चुनाव में आएगी और लोगों का समर्थन हासिल करेगी।
द बिलासा टाइम्स




