छत्तीसगढ़

सामाजिक एकता की भावना में विद्यमान है समाज की शक्ति – रंजना साहू।

 

धौराभाठा सिन्हा समाज के भवन निर्माण कार्य कि स्वीकृति दिलाने एवं वर्षों का मांग पूर्ण होने पर धमतरी विधायक का जताया आभार

यशवंत गिरी गोस्वामी –

 

धमतरी – ग्राम धौराभाठा के सिन्हा समाज के लोग वर्षों से सामाजिक भवन के लिए प्रतीक्षारत थे, लेकिन उन्हें भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन निर्माण नहीं हो पाया था। जिसको विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए उक्त मांग को पूरा किया। जिस पर समस्त सामाजिक बंधुओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए सिन्हा समाज भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया। विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु की पूजन अर्चन के साथ भूमि पूजन करने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे धमतरी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिन्हा समाज निवासरत हैं, जिसमें काफी समाजिक एकता व सामाजिक भावना विद्यमान है। क्योंकि सामाजिक एकता की भावना में ही समाज की शक्ति निहित होती है श्रीमती साहू ने आगे कहा कि हम सभी समाजिक जन आने वाले भविष्य के युवा शक्ति को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान कर समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाएं, साथ ही साथ विशेषकर युवाओं से अपील है कि वे नशे से दूर रहे तभी स्वस्थ और आदर्श समाज की कल्पना की जा सकती है। वही भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिंहा समाज के मंडलेश्वर दुलार सिन्हा ने कहा कि धौराभाठा के समस्त सिन्हा सामाजिक जनों को वर्षो से इस पल का इंतजार था कि उनका स्वयं का एक सामाजिक समुदायिक भवन हो, जिसको विधायक जी ने पूरा किया है जिसका आज भूमिपूजन किया गया, यह समय सिन्हा समाज के लिए स्वर्णिम पल के समान है, जो आज लिखा जा रहा है। आप सभी को इस सुनहरे पल की शुभकामनाएं। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य ब्रजेश जगताप, सरपंच किरण मुरली सिन्हा उपसरपंच रामनाथ ध्रुव, पूर्व सरपंच परमेश्वरी सिन्हा, आमदी मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, मोहित साहू, चिरौंजी साहू, शशिकांत सिन्हा, देवकरण गजेंद्र, रोशन सिंहा, विनेश्वर साहू, दानी राम साहू, ज्ञानी राम ध्रूव, दाऊ लाल साहू, सुखदेव सिंहा, छविलाल सिन्हा, भगत सिंहा, पूरन सिंहा, भूषण सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, हेमंत सिंहा, भगवान सिंह यादव, चिंताराम विश्वकर्मा, तेजराम महिपाल, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ जन ज्येष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!