Uncategorized

संयुक्त सचिव  ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का किया निरीक्षण,प्रगणकों को उत्साह एवं लगन से कार्य करने के दिए निर्देश।

संयुक्त सचिव  ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का किया निरीक्षण,प्रगणकों को उत्साह एवं लगन से कार्य करने के दिए निर्देश।

सर्वेक्षण में सही जानकारी दर्ज कराने ग्रामीणों से की अपील।

बिलासपुर, । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव और रीपा के राज्य प्रभारी अधिकारी  गौरव सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम वेदपरसदा में संचालित रीपा की गतिविधियों और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को काम में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में कोई भी परिवार न छूटे और सर्वे में सभी शामिल हो। सिंह ने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुए ग्रामीणों की सहभागिता पर जोर दिया। शासन की योजना का लाभ उठाने के लिए इस सर्वे को महत्वपूर्ण बताया। इस महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए नई उर्जा, उत्साह एवं लगन से कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के निरीक्षण के दौरान प्रगणकों ने बताया कि वेदपरसदा में अभी तक 42 परिवारों का सर्वेक्षण हो चुका है। श्री रामेश्वर केंवट के घर में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वेक्षण कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की और समाधान की जानकारी दी। उन्होंने राशनकार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मकान नंबर, पिन कोड, मकान में बिजली की सुविधा, आधार कार्ड सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अच्छी तरह से एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी सही जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की।

रीपा की गतिविधियों का अवलोकन -।

सिंह ने वेदपरसदा में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं और निजी उद्यमियों से चर्चा की। रीपा के तहत यहां जय गुरूदेव महिला समूह द्वारा डिटर्जेंट पाउडर उत्पादन ईकाई, मशरूम उत्पादन, फुलवारी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स और निजी उद्यमियों द्वारा फेब्रिकेशन निर्माण ईकाई एवं फर्नीचर निर्माण ईकाई संचालित की जा रही है।  सिंह ने गांव की आवश्यकता और बाजार के अनुरूप गतिविधियां चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीपा की गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के ज्ञान का उपयोग रीपा की गतिविधियों में किया जा सकता है। मशरूम से मशरूम पाउडर, बिस्क्टि जैसे उत्पाद बनाने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने संचालित रीपा की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा सिलाई, बेकरी और साबुन निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!