छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराजनीति

राज्यसभा सदस्य के ऊपर की गई टिप्पणी के लिए महिला काग्रेस ने किया पुतला दहन।

बिलासपुर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण के द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता लव्हात्रे के नेतृत्व में ब्लॉक रतनपुर मे  राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा के ऊपर की गई टिप्पणी के लिए लोकसभा सांसद सुनील सोनी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी के सदस्य ने कहा की दोनो राज्यसभा सांसद के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे उनके मार्शलो द्वारा धक्के की आड मे मारपीट की गई है।जो बेहद ही शर्मनाक घटनां है भाजपा के लोग को शर्म करना चाहिए।सुनील सोनी सांसद को शर्म आनी चाहिऐ जो महिलाओ के विषय मे गंदी सोच रखने वाले मानव नही दानव है ।बेटी बचाव बेटी पढाव का नारा देने वाले यही सोच रखते है।महिलाओ को जहा देवी का दर्जा दिया जाता है,,तो वहीं भाजपा के ऐसे रवैये पर हम महिला काग्रेस बर्दाश्त नही करेगे।भाजपा अपनी पार्टी को साफ सुथरीं पार्टी कहती है तभी तो कभी सांसद , कभी विधायक लोग ही लोकतंत्र की हत्या करने मे आगे है । महिलाओं ने कहाँ की भाजपा पार्टी के ऐसे लोग महिलाओ का मान मर्यादा करना सीख ले वर्ना आपके परिवार मे भी मॉ , बहन ,बेटी होगी। हम महिला कभी अपना अपमान बर्दाश्त नही करेगे। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे , ब्लॉक अध्यक्ष डा निलम सिंह रतनपुर , ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या रतनपुर ,ब्लॉक अध्यक्ष मधु पवन निर्मलकर बेलतरा , ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खूटे , रजनी आगर जिला सचिव , शैल जयसवाल,मिंकू मैत्री , रानी साहू, शिव कुमारी , सुनीता सूर्यवंशीं , रिद्धि साहू , सुनीता सिह राजपुत,सुशीला सूर्यवंशीं , हिना कौसर, राजकुमारी सिंह , शिवकुमारी सारथी , सरोज , सीमा, अनीशा, संतोषी कश्यप , कौशल्या बाई उपस्थित रही ।

 द बिलासा टाईम्स

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!