Uncategorized

पीएम जनमन योजना,बैगा एवं बिरहोर जनजाति के दिन अब बहुरने लगेआवास सहित दर्जनों योजनाओं का फायदा मिलने से गदगद हैं हितग्राही।

पीएम जनमन योजना,बैगा एवं बिरहोर जनजाति के दिन अब बहुरने लगेआवास सहित दर्जनों योजनाओं का फायदा मिलने से गदगद हैं हितग्राही।

बिलासपुर,। बैगा और बिरहोर जनजाति समुदायों के दिन अब बहुरने लगे है। इसकी बानगी आज खोंगसरा में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिली। आवास योजना, हर घर नल जल योजना, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से समुदाय के हितग्राही गदगद है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खोंगसरा की  मुन्नी बाई बैगा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान खिल गई। जब उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिली।  मुन्नी बाई बैगा बताती है कि पहले वह कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 40 हजार की पहली किश्त एवं आवास निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र मिल जाने से अब वह चिंतामुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी। खोंगसरा की वृद्धा  संचरी बाई को भी आवास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। टाटीधार की रहने वाली  प्रिंयका पटेल को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल का लाभ मिला। वे बताती है कि पहले पीने के पानी के लिए हमें काफी दूर जाना पड़ता था। अब घर पर ही नल कनेक्शन लग जाने से बहुत ही सहूलियत है और निरंतर पीने का स्वच्छ पानी मिल रहा है। इससे बीमारियों से बचेंगे।इन हितग्राहियों ने पीएम जनमन योजना की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!