मध्य प्रदेश

पचास फिट गहरे बोरवेल में गिरा आठ साल का मासूम। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,।

पचास फिट गहरे बोरवेल में गिरा आठ साल का मासूम। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,।

बैतूल । जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। खेत में इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है। कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बोरवेल में फंसे तन्मय को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया गया था। उसके हाथ में रस्सी बंध गई और उससे करीब 12 फीट उपर तक खींच लिया गया था लेकिन रस्सी खुल गई और वह वहीं पर अटक गया। अब तन्मय करीब 38 फीट गहराई पर अटका हुआ है। इसके बाद से उसके शरीर में हलचल नजर नहीं आई है। दूसरी ओर से भी गड्ढे की खोदाई शुरू की गई है।

तन्मय को भोजन पानी देना मुश्किल

बचाव अभियान में लगे अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को फंसे हुए सात घंटे से अधिक हो चुके हैं, खाना और पानी पहुंचाने में समस्या है, क्योंकि उसके हाथ ऊपर है। बोरवेल के पास पश्चिम दिशा की ओर से करीब 25 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। इसके बाद कठोर चट्टान आने से काम धीमा हो गया। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा पूर्व दिशा की ओर से भी खोदाई कर सुरंग बनाने का काम रात करीब 12 बजे से शुरू कर दिया है।

पथरीली जमीन से खोदाई में मुश्किलों का करना पड़ रहा सामना।

बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय को बचाने के लिए 10 घंटे से खोदाई की जा रही है। बोरवेल के पास करीब 15 फीट गहराई के बाद पथरीली जमीन आ जाने से खोदाई में मुश्किल हो रही है। बुधवार सुबह छह बजे तक करीब 27 फीट तक खोदाई की जा चुकी है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि तन्मय 35 से 40 फीट के बीच फंसा हुआ है। उस तक पहुंचने के लिए 40 फीट गहराई तक खोदाई की जाएगी और फिर सुरंग बनाकर उसे निकाला जाएगा। पथरीली जमीन होने से खोदाई में वक्त लग रहा है।बोरवेल के पास 20 फीट तक हुई खोदाई, कमिश्नर, डीआईजी मौके पर पहुंचे।तन्मय को बाहर निकालने के लिए सुरंग बनाने के लिए पोकलेन मशीनों की मदद से खोदाई का काम किया जा रहा है। मौके पर मौजूद कृष्णा गायकी ने बताया कि 11 बजे रात तक करीब 20 फीट गहराई तक खोदाई की जा चुकी है। इसे 50 फीट तक खोदा जाएगा और फिर सुरंग बनाकर बोरवेल में फंसे तन्मय तक पहुंचा जाएगा। बोरवेल में लगातार आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से तन्मय पर प्रशासनिक अधिकारी नजर भी रखे हुए हैं। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ला एवं डीआईजी जगत सिंह राजपूत भी ग्राम मांडवी में मौका स्थल पर पहुंच गए हैं।गांव के जूनावानी रोड पर नानक चौहान के खेत में पुराना बोरवेल का गड्ढा है। इस पर बोरा डालकर ढांक दिया गया था। मंगलवार को सुनील साहू और परिवार के लोग खेत में पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान तन्मय खेलते हुए पुराने बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। परिजनों ने टार्च की रोशनी में उसे देखा तो उसके हाथ ऊपर की ओर हैं।कक्षा तीसरी के छात्र तन्मय को बोरवेल से निकालने के लिए बुलडोजर से खोदाई शुरू की गई। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। तन्मय बात कर रहा है। बोरवेल के करीब तीस फीट दूर से एक बुलडोजर की मदद से खोदाई शुरू की गई है। पोकलेन मशीन मंगाई गई है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। अंदर से बच्‍चा कहते हुए सुनाई दे रहा है कि डर लग रहा है। बच्‍चे को लगातार आक्‍सीजन भी दी जा रही है। बोरवेल के बाजू से गड्ढा खोदा जा रहा है।बोरवेल में फंसे तन्मय को निकालने के लिए दो पोकलेन मशीन, तीन बुलडोजर से खोदाई की जा रही है। कैमरा डाला गया था जिसमें तन्मय का हाथ नजर आया है। वह बोल भी रहा है।तन्मय को बाहर निकालने के लिए सुरंग बनाने पोकलेन मशीन से खोदाई की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है।बोरवेल में गिरे छह साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए थे। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन पहुंचाई गई। बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है।उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों, सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं।  ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा ही बैतूल जिले में हुआ।बच्‍चे के बोरवेल में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्‍चा गिरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्‍या में मौके पर पहुंच गए हैं।।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!