छत्तीसगढ़

जयरामनगर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैक की शाखा खोलने विभागीय सीईओ को दामोदर कांत ने सौपा ज्ञापन।

अमित खूंटे की रिपोर्ट

मस्तूरी। जयरामनगर परिक्षेत्र के हजारों कृषकों का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मस्तूरी में खाता होने के कारण रेलवे फाटक पार कर बैंकिंग कार्य करने आते हैं, जिससे फाटक बंद होने एवं शाखा मस्तूरी में अत्यधिक भिड़ भाड़ होने के कारण किसानों का वित्तीय लेनदेन का कार्य कई दिनों तक लंबित रह जाता है। क्षेत्र के कृषकों एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत जयरामनगर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा खोलने की मांग लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी किया जा रहा था, जिसको संज्ञान में लेते हुए मस्तूरी के जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने प्रमुखता से लेते हुए आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सौजन्य मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें लिखित में ज्ञापन सौपा है, जिससे जयरामनगर परिक्षेत्र के हजारों किसानों को नए बैंक मिलने से लाभ और सहूलिया मिल सके।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!