बिलासपुर संभाग

पौधा तुंहर द्वार” होम हर्बल गार्डन योजना अंतर्गत निःशुल्क औषधिय पौधा वितरण।

लोक स्वास्थ्य परंपरा के पुर्नउत्थान हेतु पहल
गणेश नगर वार्ड नं. 46 पार्षद कार्यालय में किया गया।

वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल  के प्रयास से निःशुल्क औषधिय पौधा वितरण किया गया।

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधिय पादप बोर्ड वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की पारंपरिक विधाओं के संरक्षण संवर्धन की सोच को साकार रूप देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की पारंपरिक लोक स्वास्थ्य परंपरा के पुर्नउत्थान हेतु यह अनोखी पहल है। होम हर्बल गार्डन योजना के तहत औषधीय पौधों का ज्ञान स्वस्थ्य जीवन की पहचान हेतु घर घर औषधीय पौधों का वितरण किया जा रहा है , इस कार्यक्रम में इको क्लब व स्व-सहायता समूह का भी सहयोग लिया जा रहा है।

इस योजना में विभिन्न प्रकार की बहुउपयोगी वनौषधियों है जिसमें गिलोय अडूसा ब्राह्मी वच सहिजन तुलसी स्टीविया पत्थरचूर अश्वगंधा केउकंद हड़जोड़ निर्गुंडी पिपली गुड़मार कालमेघ मेहंदी एलोवेरा कुलंजन आदि जो सदियों से भारत की लोक स्वास्थ्य परंपरा में उपयोग की जाती रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!