कांग्रेसियों का तिरंगा पद यात्रा का हुआ समापन प्रभारी दिलीप लहरिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ चले मस्तूरी क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी

मस्तूरी। आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी 75 किलोमीटर की पदयात्रा 9 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक तिरंगा पदयात्रा के रूप में विधानसभा स्तरी पदयात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें मस्तूरी विधानसभा से पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा के 75 किलोमीटर का पद यात्रा किया गया जिसका समापन मस्तूरी के जोंधरा चौक पर मंचस्व होकर किया गया लगातार 9 अगस्त से 14 अगस्त तक दिलीप लहरिया के साथ में मस्तूरी विधानसभा के समस्त कांग्रेसी कदम से कदम मिलाकर तिरंगा पदयात्रा में शामिल रहे जगह जगह पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों का ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया इसी के साथ रविवार को मस्तूरी स्थित जोंधरा चौक पर पद यात्रा का समापन किया गया जिसमें मस्तूरी विधानसभा के पदप्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र जायसी, , जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ,कौशल पांडे ,संतोष दुबे, जयंत मनहर, चित्रकांत श्रीवास, राजेंद्र धीवर , वीरेंद्र शर्मा,प्रमोद जायसवाल, लक्ष्मी भार्गव, क्रांति भारद्वाज, सुकृता बादल खूंटे, ननकी साहू, दामोदर कांत,प्रमिल दास मानिकपुर, लखन टण्डन ,अशोक सूर्यवंशी, अशोक रजवाल, नरेंद्र दिनकर, उदय भार्गव,अरविंद लहरिया विजय नामदेव, दिनेश शर्मा,सुभाष टण्डन , रेवा शंकर साहू, लक्ष्मी मिरि आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।




