बिलासपुर ।भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेरोजगार युवाओं को सेवा एवं उद्योग क्षेत्र के लिए ऋण दिया जायेगा। इच्छुक एवं पात्र आवेदक विभागीय वेबसाईट www.kviconline.gov.in में आनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आनलाईन आवेदन करते समय आवेदक को KVIC/DIC/KVIB एजेंसी के विकल्प में से जिस संस्था के माध्यम से आवेदन करना है उसको चुनना होगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर में आवेदन करने के लिए डीआईसी के विकल्प चुने। योजनान्तर्गत सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख रू. एवं उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रू. से अधिक ऋण लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र या अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनसंख्या प्रमाण पत्र, प्रोजक्ट रिपोर्ट और पासपोर्ट साईज फोटो अपलोड करना होगा। सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रू. एवं उद्योग के लिए अधिकतम 25 लाख रू. ऋण दिया जायेगा।
योजनांतर्गत केवल नवीन योजनाओं हेतु ही ऋण लिया जा सकता है। पूर्व से संचालित एवं कार्यरत इकाईयां इस हेतु पात्र नहीं होगी। वर्तमान इकाईयां जो प्रधानमंत्री रोजगार योजना, ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम या भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के अतंर्गत अनुदान का लाभ उठा चुके है वे पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!