बिलासपुर संभागसमाजिक

अंडर ब्रिज एक्सटेंशन के लिए डीआरएम कार्यालय का आज घेराव हजारों लोगों का समर्थन।

क्षेत्र के लोग इस समस्या से जल्द निराकरण की कर रहें मांग

बिलासपुर। सिरगिट्टी तारबाहर फाटक पर अंडर ब्रिज एक्सटेंशन के लिए चल रहे हस्ताक्षर अभियान को सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और महापौर रामशरण यादव ने समर्थन देते हुए रेलवे प्रबंधन को पत्र लिखा है इस पत्र में उन्होंने क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत दिलाने अंडर ब्रिज निर्माण करने की बात कही है वही सांसदों ने इस समस्या के निराकरण के लिए रेल मंत्री से भी चर्चा करने का आश्वासन क्षेत्र के लोगों को दिया है 3 दिन में ही करीब 5000 से अधिक लोगों ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है।

वहीं आज 1 सितंबर को डीआरएम ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा इसकी तैयारी कर ली गई है और क्षेत्रवासियों को इस आंदोलन से जोड़ने बुधवार को समिति के सदस्य घर घर पहुंचे गुरुवार को सभी सुबह 10:00 बजे डीआरएम ऑफिस जाने जुटेंगे इसके अलावा कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर फाटक के कारण होने वाली समस्या से अवगत कराया जाएगा आंदोलन के लिए बनी समिति1 सितंबर को ज्ञापन सौंपाकर इस आंदोलन में अपनी ताकत दिखाने समिति के सदस्य आसपास के करीब 15 गांवों के सरपंचों को साथ लाने की तैयारी में हैं इसके लिए समिति के सदस्य बुधवार को सरपंचों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगने भी पहुंचे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!